
Samsung ने किया Freedom Sale का ऐलान, फ्री मिलेगा Smart TV और साउंडबार
AajTak
Samsung Freedom Sale 2024: स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही तमाम कंपनियों ने नए-नए ऑफर्स का ऐलान करना शुरू कर दिया है. जहां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर सेल चल रही है. वहीं Samsung ने भी अपने प्रीमियम टीवी रेंज पर आकर्षक ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कंपनी क्या कुछ नया ऑफर कर रही है.
Samsung ने नई सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने AI Powered Freedom Sale का ऐलान किया है. इस सेल में कंपनी के प्रीमियम AI टीवी रेंज पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. इस ऑफर का फायदा कंपनी की Neo 8K, Neo QLED, OLED और Crystal 4K UHD TV रेंज पर मिलेगा.
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने इन ऑफर्स का ऐलान किया है, जिसका फायदा 31 अगस्त तक मिलेगा. इन ऑफर्स को कंज्यूमर्स Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल ऑउटलेट से एक्सेस कर पाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung Independence Day ऑफर के तहत प्रीमियम AI टीवी को खरीदने पर कंज्यूमर्स को फ्री Serif TV मिलेगा. इस टीवी की कीमत 89,990 रुपये है. इसके अलावा कंज्यूमर्स को 47,990 रुपये की कीमत का साउंडबार कुछ टीवी मॉडल्स के साथ फ्री मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F14 भारत में हुआ लॉन्च, 50MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतनी है कीमत
ध्यान रहे कि कुछ टीवी मॉडल्स के साथ ही कंपनी फ्री टीवी दे रही है. कस्टमर्स एडिशनल बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी 20 परसेंट का कैशबैक ऑफर कर रही है. इसके अलावा कंज्यूमर्स को 2777 रुपये की आसान EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है.
Neo QLED 8K स्मार्ट टीवी में NQ8 AI Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. ये प्रोसेसर टीवी पर दिखने वाले कंटेंट की क्वालिटी को AI की मदद से बेहतर कर देता है. कंपनी की मानें तो इसमें रियल लाइफ जैसी पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. साथ ही ये टीवी Knox सिक्योरिटी के साथ आता है, जो मैलवेयर्स को डिवाइस में इंस्टॉल होने से ऑटोमेटिक रोकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










