
Salary Account Benefits: हर महीने आ रही है न तनख्वाह? जानें सैलरी अकाउंट के एक से बढ़कर एक फायदे महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की चर्चा तेज; केंद्रीय कर्मचारियों की नजर सरकार पर, जानिए क्या हो सकता है फैसला?
ABP News
Salary Account Benefits: हर अकाउंट की तरह सैलरी अकाउंट के भी अपने कई तरह के फायदे होते हैं, जिनके बारे में हम अनजान होते हैं. सही जानकारी हो तो इनका फायदा हम भी उठा सकते हैं.
Salary Account Benefits: सरकारी हो या निजी, नौकरी करने वालों को हर महीने सैलरी मिलती है. हर दूसरे अकाउंट की तरह इसके भी कई फीचर्स हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग इसका सही फायदा नहीं उठा पाते हैं. आजकल बैंक अलग-अलग तरह के सैलरी अकाउंट प्रोवाइड कराते हैं जैसे क्लासिक सैलरी अकाउंट, वेल्थ सैलरी अकाउंट, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) सैलरी अकाउंट, और डिफेंस सैलरी अकाउंट. आज हम आपको इस खबर के जरिए सैलरी अकाउंट के कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ताकि आगे चलकर आप भी इनका लाभ उठा सके.
जीरो बैलेंस की फेसिलिटी: सैलरी अकाउंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आपके सैलरी अकाउंट का बैलेंस जीरो भी है, तो भी इस पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती है. । यह सुविधा रेगुलर सेविंग्स अकाउंट में नहीं मिलती है.
फ्री डिजिटल ट्रांजैक्शन: NEFT, RTGS, और अक्सर IMPS जैसी ऑनलाइन ट्रांसफर सर्विस सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री होती हैं. इससे आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
ओवरड्राफ्ट की फेसिलिटी: ओवरड्राफ्ट की सुविधा का मतलब यह है कि अगर अकाउंट बैलेंस खत्म हो भी जाए तो आप एक तय लिमिट तक पैसे निकाल सकते हैं. अचानक जरूरत पड़ने या इमरजेंसी में यह सुविधा बहुत काम आती है. हालांकि, इसके लिए आपका CIBIL स्कोर 700-750 से ऊपर होना चाहिए. इसके लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर 'Overdraft against Salary' का विकल्प चुन सकते हैं.













