
Russian Attack on Ukraine: रूस का निशाना बने यूक्रेन के ये शहर, आसमान से हुई बमबारी
AajTak
यूक्रेन में रूसी हमले का आज 18वां दिन है. अब तक तबाही बेसिहाब हो चुकी है और ये सिलसिला जारी है. रूसी फौज यूक्रेन के शहरों पर अपना दबदबा बढ़ा रही है. यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है. आसपास के इलाकों में वर्चस्व हासिल करने के बाद अब रूस की नजर कीव पर है. देर रात से वहां एयर रेड अलर्ट बज रहे हैं. अन्य शहरों का भी वैसा ही हाल है. हाल ही में कीव पर बम बरसाते दिखे हेलिकॉप्टर. यूक्रेन के इन ठिकानों पर आसमान से हुई बमबारी. देखें ये वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












