
RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ ने सरकार को कंफ्यूज बताकर रख दी ये बड़ी मांग
AajTak
बीते दो हफ्तों से पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर्स पर किसान और पुलिस के बीच गतिरोध थम भले गया हो, लेकिन खत्म नहीं हुआ है. वहीं आरएसएस से संबंधित भारतीय किसान संघ ने मौजूदा गतिरोध की वजह से किसान और सरकार दोनों को आड़े होथों लिया.
बीते दो हफ्तों से पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर्स पर किसान और पुलिस के बीच गतिरोध थम भले गया हो, लेकिन खत्म नहीं हुआ है. वहीं आरएसएस से संबंधित भारतीय किसान संघ ने मौजूदा गतिरोध की वजह से किसान और सरकार दोनों को आड़े होथों लिया.
भारतीय किसान संघ का मानना है कि मान लें कि ये आंदोलन है, किसान भी बैठे हुए हैं फिर भी यह पूरा राजनीतिक है. अगर हर किसान आंदोलन के लिए बोलते रहेंगे तो पूरे देश के किसी कोने में इस तरह का आंदोलन करने से पहले लोग 100 बार सोचेंगे. सरकार भी गलत संदेश देश को दे रही है जो हिंसा करेगा, गड़बड़ करेगा उससे ही सरकार बात करेगी. इसमें सरकार को अपनी मंशा बदलनी चाहिए. अभी का आंदोलन एक दूसरी दिशा में जा रहा है. भारतीय किसान संघ के आल इंडिया जनरल संक्रेटरी मोहिनी मोहन मिश्रा ने इसी वजह से कहा कि किसान बैठे हैं, लेकिन हम इसे किसान आंदोलन नहीं बोलते हैं.
यह भी पढ़ें: कमजोर हुआ किसान आंदोलन? इन रास्तों से हटाए बैरिकेड्स
MSP को हां तो MRP को ना क्यों? मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि मैक्सिमम रिटेल प्राइस पर हम अपने सामान क्यों नहीं बेचे ? इस पर किसान और सरकार की सहमति होनी चाहिए. C2 + 50% की जो बात एमएसपी के बारे में हो रही है, स्वामीनाथन ने भी इसकी वकालत की थी, लेकिन C2 + 50% एक कन्ज्यूरिंग स्टेट है.
आइए इसे समझते हैं. इसमें हर राज्य में जितना कॉस्ट आफ प्रोडक्शन यानी खर्चा होता है उसको इकट्ठा करके उसका एवरेज निकाला जाता है और फिर प्राइस डिक्लेअर करते हैं. लेकिन ऐसे बहुत से राज्य हैं जहां पर किराया बहुत ज्यादा लगता है, फर्टिलाइजर की कास्ट काफी ज्यादा है. कहीं 800 रुपये लेबर है तो कहीं 250 में ही मिल जाती है. वहीं खाद नहीं डालते तो कई राज्यों में अपना बीज डालते हैं. यही वजह है कि कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन हर राज्य का अलग अलग होता है. और इस पर एवरेज निकालेंगे तो बॉर्डर पर बैठे किसानों को ही सबसे ज्यादा नुकसान होगा. ऐसे में अलग-अलग राज्य केंद्र से मिलकर बात करें और अपनी अपनी राज्य के बारे में तय कर लें.
एग्री इनपुट पर जीएसटी खत्म हो- भारतीय किसान संघ ट्रैक्टर,पंप, और दूसरे खेती के इनपुट पर जीएसटी लगता है. कानून के हिसाब से किसानों को इनपुट क्रेडिट मिलना चाहिए. भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि जीएसटी इनपुट पर खत्म करके किसानों को क्रेडिट इनपुट देना चाहिए. इतने सालों से जीएसटी पर क्रेडिट इनपुट नहीं मिल रहा है, समझ से परे है कि सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









