
Rose Day 2024: इतने करोड़ का है दुनिया का सबसे महंगा गुलाब, देखें खूबसूरती
AajTak
Rose Day 2024: आज रोज डे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब के फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं. लेकिन दुनिया में तमाम खूबसूरत गुलाबों के बीच एक ऐसा गुलाब भी है जिसकी खूबसूरती और कीमत आपके होश उड़ा देगी.
Rose Day 2024: आज 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो चुकी है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के साथ मोहब्बत का ये सप्ताह खत्म होगा. आज रोज डे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब के फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं. वैसे भी इस दिन गुलाब आम दिनों के मुकाबले काफी महंगे रेट पर बिकता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के फूल को लोग किस नाम से जानते हैं और इसकी कीमत कितनी थी.
एक गुलाब की कीमत में आ जाएंगे 4 बड़े बंगले
वैसे तो दुनियाभर में गुलाब फूल की हजारों किस्म हैं. लेकिन, Juliet Rose एक ऐसा गुलाब है, जो खुशूब, खूबसूरती के साथ-साथ कीमत के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है. क्योंकि इसकी कीमत से कम में ही आप मर्सिडीज, ऑडी और BMW कार खरीद सकते हैं या फिर तीन बड़े बंगले. बेहद अमीर लोगों को भी इस गुलाब को खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है.
तो इस रोज डे पर जानते हैं इस गुलाब की क्या खासियत है और यह इतना महंगा क्यों है? तो सबसे पहले जान लीजिए कि इसकी कीमत के आज के समय में 130 करोड़ है. जूलियट रोज के बारे में पहली बार इस दुनिया को साल 2006 में पता चला था.
दीवाना बना देगी इसकी खूबसूरती
फेमस रोज ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने दुनिया के सामने इसे पेश किया था. इसे डेविड ने कई गुलाबों को मिलाकर उगाया था. तब उसके 90 करोड़ में पहली बार बेचा गया था. ये गुलाब बेहद खूबसूरत है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










