
Rohit Sharma Wont Travel to Australia: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका... कप्तान रोहित शर्मा हुए बाहर!
AajTak
Rohit Sharma Wont Travel to Australia: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है. मगर इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के साथ रवाना नहीं हो रहे हैं.
Rohit Sharma Wont Travel to Australia: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है. मगर इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक तगड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के साथ रवाना नहीं हो रहे हैं.
ऐसे में स्पष्ट है कि रोहित शर्मा सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को कमान संभालनी पड़ सकती है. बता दें कि कप्तान रोहित दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह बच्चे को जन्म दे सकती हैं. ऐसे में रोहित उनके पास रहेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं रहेंगे कप्तान रोहित
हाल ही में खबर आई थी कि रोहित पहले बैच में भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं. साथ ही वो जरूरत पड़ने पर पहले और दूसरे टेस्ट के बीच में वापस आ सकते हैं. लेकिन अब यह सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम दो बैच में 11 और 12 नवंबर को रवाना होगी. इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर मुंबई में 11 नवंबर को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अगर रोहित शर्मा इस बैच के साथ जा रहे होते तब वे भी मीडिया से बातचीत का हिस्सा बनते.
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









