
Rohit Sharma Virat Kohli: टीम इंडिया का ये हाल क्यों है... रोहित-कोहली की पिछली पांच पारियों का देख लीजिए स्कोर
AajTak
जब सीनियर बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खोएंगे, तो भारतीय टीम की खराब हालत होना स्वाभाविक है. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जिस तरह की फॉर्म में हैं, वो भारत के लिए चिंता का सबब है.
IND vs AUS 3rd Test Gabba: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है, जहां भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 74 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. अब भारतीय टीम मैच बचाने के लिए संघर्ष कर रही है.
कोहली-रोहित ने फिर किया निराश
देखा जाए तो पहली पारी में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बिखर गया. केवल केएल राहुल ही क्रीज पर टिक पाए और 84 रनों का योगदान दिया. टीम के अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दो फ्लॉप रहे. कोहली 3 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर चलते बने. कोहली ऑफ-स्टम्प से बाहर की गेंद पर ड्राइव मारने के चक्कर में विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे.
Josh Hazlewood gets Virat Kohli! The Australians are up and about on Day Three. #AUSvIND pic.twitter.com/sq6oYZmZAz
विराट कोहली चाहते तो इस गेंद को छोड़ सकते थे, लेकिन उनकी पुरानी कमजोरी उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रह. कोहली पिछले चार-पांच सालों में कई बार इस तरह से आउट हो चुके हैं. उधर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने शिकार बनाया. रोहित 10 रन ही बना सके. रोहित गेंद को खड़े-खड़े खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे लपके गए. इस दौरान उनके पैरों का मूवमेंट तनिक नहीं देखने को मिला.
जब दो सीनियर बल्लेबाज ऐसे अपना विकेट खोएंगे, तो भारतीय टीम की खराब हालत होना स्वाभाविक है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जिस तरह की फॉर्म में हैं, वो भारत के लिए चिंता का सबब है.'हिटमैन' रोहित तो बिल्कुल टच में नहीं दिख रहे, जबकि किंग कोहली की फॉर्म में निरंतरता नहीं दिख रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









