
Rohit Sharma LIVE Ind Vs Pak: PAK के खिलाफ क्या होगी भारत की रणनीति? थोड़ी देर में रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AajTak
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी. फैन्स इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, दुबई में बड़ी संख्या में फैन्स पहुंच भी रहे हैं. इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की है.
टीम इंडिया रविवार से अपने एशिया कप मिशन का आगाज़ करने जा रही है. भारत का पहला मुकाबला ही पाकिस्तान के खिलाफ है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ पड़ोसी टीम का सामना करने के लिए तैयार है. मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे. यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी जा सकती है...
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











