
Rohit Sharma Hardik Pandya: वर्ल्ड कप के बाद कप्तान नहीं रहेंगे रोहित शर्मा? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
AajTak
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलना है. पहला मैच 17 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या कप्तानी करते नजर आएंगे. बाकी दो मैचों में हार्दिक उपकप्तान रहेंगे. ऐसे में सुनील गावस्कर का एक बड़ा बयान सामने आया है...
Rohit Sharma Hardik Pandya: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपने एक बयान से हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा है कि इस साल के आखिरी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है. रोहित शर्मा को हटाकर यह जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है.
गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पंड्या को इस साल वर्ल्ड कप के बाद वनडे टीम की कप्तानी करने का दावा पेश करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच जीतना होगा. यह मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा.
पहले वनडे में कप्तानी करेंगे पंड्या
बता दें कि रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों से सीरीज के पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में पंड्या ही कप्तानी करते नजर आएंगे. सीरीज के आखिरी दो मैचों में हार्दिक पंड्या उपकप्तान रहेंगे.
29 साल के पंड्या ने अपनी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस चैम्पियन बनाया था. वह टी20 इंटरनेशनल में पहले से ही भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं.
पंड्या की कप्तानी से प्रभावित हैं गावस्कर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









