
Rohit Sharma: 'दुनियाभर के कप्तान खेल रहे हैं, हमारा कहां है?', रोहित शर्मा पर भड़के आकाश चोपड़ा
AajTak
टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है और कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिला हुआ है. आकाश चोपड़ा ने रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को मिल रहे लगातार ब्रेक पर सवाल खड़े किए हैं और वर्ल्ड कप तैयारियों को आड़े हाथों लिया है.
टी-20 वर्ल्ड कप अभी खत्म हुआ है और अब वनडे वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है. दुनिया की सभी टीमें इस वक्त अलग-अलग सीरीज़ खेल रही हैं, टीम इंडिया भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है लेकिन यहां कई प्लेयर्स को आराम दिया गया है. खिलाड़ियों को लगातार मिल रहे ब्रेक पर सवाल भी खड़े होते हैं, ऐसे ही कुछ सवाल पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खड़े किए हैं. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर एक सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड की टीमें खेल रही हैं और उनके रेगुलर कप्तान खेल रहे हैं. अगर सारी टीमों के कप्तान खेल रहे हैं, तो हमारी टीम इतने कप्तान क्यों बदल रही है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी कप्तान की होती है, आपको खिलाड़ियों को तैयार करना है तो फिर कप्तान को साथ होना ही होगा. अगर वेस्टइंडीज़, जिम्बाब्वे या न्यूजीलैंड में आपका कप्तान है ही नहीं, तो फिर टीम को किस तरह तैयार किया जाएगा. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि रोहित शर्मा ही वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान रहेंगे, तो आपको ब्रेक लेना है तो आईपीएल में लीजिए तैयारी को खराब नहीं कीजिए.
सीनियर खिलाड़ियों को मिला है आराम गौरतलब है कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया है. कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार भी ब्रेक पर गए हैं. अगर सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वह पिछली कुछ वनडे सीरीज में हिस्सा ही नहीं रहे हैं, शिखर धवन ही टीम की कमान संभालते हुए दिख रहे हैं. शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. पहले मैच में टीम इंडिया की हार हुई है, जबकि 27 नवंबर को दूसरा वनडे और 30 नवंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










