
Rohit Kohli jadeja Retirement: अलविदा कोहली-रोहित और जड्डू... अब कौन लेगा इनकी जगह? ये 2 स्टार हैं कप्तान के दावेदार
AajTak
Rohit Kohli jadeja Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया. इसके अगले दिन रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. आइए जानते हैं अब भारतीय टीम में इन तीनों की जगह कौन ले पाएगा...
Rohit Sharma Virat Kohli Ravindra jadeja Retirement: 29 जून 2024, ये वो तारीख है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक बन गई है. इसी दिन रोहित शर्मा की भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. साथ ही यही वो दिन भी रहा, जब रोहित के साथ विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया.
इन दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. फैन्स एक तरह खिताब की जीत की खुशी मना रहे थे तो इसी बीच उनके लिए इन दोनों के संन्यास का गम भी था. इन दोनों की विदाई से अभी फैन्स संभले भी नहीं थे कि अगले दिन यानी 30 जून को एक और झटका लगा.
इस बार स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इस तरह खिताब जीतते ही 24 घंटे के अंदर 3 स्टार भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हुए फैन्स को झटका दिया है.
अब सवाल यह भी है कि आखिर इन तीनों की जगह कौन लेगा, जो टीम को चैम्पियन की गद्दी पर बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा सकेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में...
कौन लेगा रोहित की जगह टीम की कप्तानी?
टी20 फॉर्मेट में अब रोहित शर्मा ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है. यानी साफ है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब इस फॉर्मेट में नया कप्तान तलाशना होगा. इसके दावेदारों में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे आगे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









