
RJD का दावा- बिहार की राजनीति के लिए अगले 72 घंटे भारी, 3 दिन विधायकों के पटना में रुकने के फरमान का JDU ने किया खंडन
AajTak
Politics of Bihar: बिहार की राजनीति में जिस तरह से बयानबाजी चल रही हैं. अगले 72 घंटे वहां के सियासी घटनाक्रम के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. पहले कहा गया कि नीतीश कुमार ने सभी विदायकों को अगले 72 घंटे तक पटना में ही रहने के लिए कहा है. वहीं, अब राजद ने भी इसे लेकर बयान जारी किया है.
Politics of Bihar: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. सोमवार सुबह खबर आई कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी (JDU) के विधायकों को फरमान जारी किया है कि वे अगले 72 घंटे पटना छोड़कर कहीं ना जाएं. इस बात के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में हड़कंप मच गई.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी एक बयान जारी करके हलचल बढ़ा दी है. सोमवार को राजद की तरफ से कहा गया है कि बिहार की राजनीति के लिए अगले 72 घंटे भारी होने वाले हैं. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की नाव डगमगा गई है. नीतीश के जातीय जनगणने के स्टैंड पर तेजस्वी उनके साथ खड़े हैं. इसलिए बिहार की राजनीति करवट बदल सकती है.
हालांकि, जदयू ने विधायकों को 72 घंटे पटना में रहने का फरमान देने से इनकार कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि विधानमंडल का सदस्य होने के बाद भी उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. औपचारिक या अनौपचारिक रूप से ऐसा कोई फरमान जारी नहीं हुआ है.
सहयोगी पार्टी हम ने भी किया किनारा
72 घंटे वाले फरमान से जदयू के सहयोगियों ने भी इनकार किया है. जदयू की सहयोगी और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने ऐसे किसी भी फरमान से इनकार किया है. हम के प्रधान महासचिव दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार में कोई राजनीतिक संकट नहीं है. 2025 तक एनडीए सरकार चलेगी. जेडीयू ने अपने विधायकों को 72 घंटों का कोई फरमान जारी नहीं किया गया है.
आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजने पर सस्पेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











