
Riyan Parag: 'असम से खेलने पर 3 की जगह पांच शतक लगाने होंगे', टीम इंडिया में सेलेक्ट न होने पर रियान पराग का छलका दर्द
AajTak
टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं होने पर रियान पराग का दर्द छलका है. रियान ने कहा कि वो एक छोटे राज्य से आते हैं, ऐसे में उन्हें किसी बड़े राज्य के लिए खेलने वाले खिलाड़ी से ज्यादा मेहनत करनी होगी. पराग ने कहा कि वो जरूर एक दिन भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे.
असम के कप्तान रियान पराग मौजूदा रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. रियान ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 155 रनों की तूफानी पारी खेली थी. फिर केरल के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शतक (116) जड़ दिया था. रियान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया ही है, साथ ही भारतीय टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है. हालांकि अब तक रियान को टीम इंडिया से कॉल-अप नहीं आया है.
रियान पराग का छलका दर्द
टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं होने पर रियान पराग का दर्द छलक पड़ा है. पराग ने कहा कि वो एक छोटे राज्य असम से आते हैं, ऐसे में उन्हें किसी बड़े राज्य के लिए खेलने वाले खिलाड़ी से ज्यादा मेहनत करनी होगी. पराग ने कहा कि वो जरूर एक दिन भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे.
रियान पराग ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब आप असम जैसे राज्य से आते हैं, तो आपको हमेशा किसी बड़े राज्य के लिए खेलने वाले किसी खिलाड़ी से दोगुनी मेहनत करनी होती है. यह एक सच्चाई है, इसमें कोई शिकायत की बात नहीं है. अगर कोई तीन शतक बनाता है तो आपको पांच शतक लगाने होते हैं.
उन्होंने कहा, 'मैं जो कर रहा हूं, वह मेरे लिए एक बड़ी नैतिक जीत है. यह एक नई बात है. आप असम से आने वाले खिलाड़ी से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं क्योंकि ऐसा पहले नहीं हुआ था. मैं अहंकार में आकर ये बातें नहीं कह रहा. मैंने इतनी मेहनत की है जिसके चलते मुझे संतुष्टि का एहसास होता है.'

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












