
Rishi Sunak ब्रिटिश PM बनने की रेस में और आगे बढ़े, अब बचे सिर्फ 4 कैंडिडेट
AajTak
तीसरे राउंड में ऋषि सुनक 115 वोट हासिल कर वे पहले पायदान पर हैं. वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी पेनी मोर्डेंट 82 वोट के साथ दूसरे नंबर पर और लिज ट्रस 71 वोट के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं. वहीं, 58 वोट के साथ केमी बैडेनोच चौथे नंबर पर हैं.
UK PM Race: भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में एक पायदान और आगे बढ़ गए हैं. उन्होंने न सिर्फ तीसरे राउंड में जीत हासिल की है, बल्कि इस दौर में 115 वोट हासिल कर वे पहले पायदान पर बने हुए हैं. तीसरे राउंड के लिए कुल 357 वोट डाले गए थे.
इस राउंड में ऋषि की प्रतिद्वंद्वी पेनी मोर्डेंट 82 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही हैं. वहीं, 71 वोट हासिल कर लिज ट्रस तीसरे नंबर पर हैं. इस राउंड में 58 वोट के साथ केमी बैडेनोच चौथे नंबर पर हैं. 31 वोट हासिल करने वाले टॉम तुगेंदत पीएम पद की रेस से बाहर हो गए हैं.
सुनक के तीसरा राउंड जीतने के बाद उनका समर्थन कर रहे ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक का बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए ऋषि सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. उनके एशियाई मूल के होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, उनमें पीएम बनने और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता है. हैनकॉक ने आगे कहा, 'मैंने उनके (ऋषि) साथ बहुत करीब से काम किया है, वह मुसीबतों को बखूबी संभालते हैं'.
बता दें कि ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री होंगे. हाल ही में हुए ओपिनियन पोल में ऋषि सुनक को PM की रेस में सबसे आगे बताया गया. पोल में शामिल लोग सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक थे. मौजूदा समय में कार्यवाहक प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हाल ही में जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा था कि आप चाहें तो किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि सुनक का न करें.
जॉनसन ऋषि के विरोध में
यह पहला सर्वे था, जिसमें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस को दूसरे स्थान पर रखा गया. न्यूज एजेंसी को एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन करना चाहते हैं. मालूम हो कि जॉनसन और उनका खेमा ऋषि सुनक 'नहीं' के रूप में एक गुप्त अभियान चला रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









