
Redmi Note 14 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और फ्लैगशिप लेवल वाले फीचर्स
AajTak
Redmi Note 14 Pro Launch: Xiaomi अपनी सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी Redmi Note 14 Pro सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च करेगी. इस सीरीज में ब्रांड दो स्मार्टफोन्स Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को लॉन्च कर सकता है. इसके साथ ही कंपनी इयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Redmi Note 14 Pro सीरीज 26 सितंबर को चीन में लॉन्च हो रही है. उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में भी लॉन्च करेगी. हालांकि, इसकी तारीख की जानकारी नहीं है. Xiaomi ने लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है.
ये ब्रांड का सबसे पॉपुलर लाइन-अप है. इसमें Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं. ये डिवाइस गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 प्रोटेक्शन और IP69 रेटिंग के साथ आएंगे. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
कंपनी Redmi Note 14 Pro सीरीज को 26 सितंबर को लॉन्च करेगी. ये इवेंट चीन में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) होगा. इस इवेंट में कंपनी Xiaomi Redmi Buds 6 को भी लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इनके डिजाइन को रिवील कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Redmi Watch 5 Active Review: कम बजट में भरोसेमंद साथी, कई दिनों तक चलती है बैटरी
इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को लॉन्च कर सकती है. दोनों ही फोन्स Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आएंगे. ये दोनों ही फोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हो सकते हैं. बता दें कि पिछली सीरीज में कंपनी ने IP68 रेटिंग दी थी.
सभी मॉडल्स में पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर बैटरी और मजबूती मिलेगी. आधिकारिक फोटो से साफ है कि Redmi Note 14 Pro में तीन कलर ऑप्शन- वॉइट, ब्लू और पर्पल में आएगा. इसमें हमें कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो होल पंच कटआउट के साथ आ सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










