
Redmi Note 12 Pro 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलता है दमदार कैमरा
AajTak
Redmi Note 12 Pro 5G Price In India: रेडमी ने अपनी नोट सीरीज के पॉपुलर फोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे रेडमी ब्रांड ने Redmi Note 12 Pro 5G का नया वेरिएंट पेश किया है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें आपको 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन नया नहीं बल्कि Redmi Note 12 Pro 5G का नया वेरिएंट है. इसे बेहतर रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. उस वक्त ब्रांड ने Redmi Note 12 Pro 5G को तीन कॉन्फिग्रेशन में पेश किया था.
अब किया नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वैसे तो ये स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध था. अब ब्रांड ने इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 28,999 रुपये है, जिसे आप Mi.com से खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Amazon Sale: Samsung से Nokia तक, इन 5 फोन पर मिल रही टॉप की डील्स
ये फोन Flipkart पर भी उपलब्ध है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. हैंडसेट को आप तीन कलर ऑप्शन- फ्रॉस्टेड ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और अनॉक्सी ब्लैक में खरीद सकते हैं.
Redmi Note 12 Pro 5G को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया था. ये फोन 6.67-inch के Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










