
Redmi ने लॉन्च किया सस्ता प्रोजेक्टर, दीवार बन जाएगी 120-inch का TV
AajTak
Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें 600 ल्यूमेन की ब्राइटनेस मिलेगी. यानी इसकी ब्राइटनेस काफी ज्यादा है. इसकी मदद से आप किसी दीवार को एक टीवी में बदल सकते हैं. चूंकि, इसमें HyperOS मिलता है, तो स्मार्ट टीवी की तरह भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
Xiaomi ने अपना नया प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Redmi Projector 4 Pro को चीन में लॉन्च किया है. इस डिवाइस को कंपनी ने Redmi Watch 6 और दूसरे IoT डिवाइसेस के साथ लॉन्च किया है. ये प्रोजेक्टर मिनिमलिस्टक ग्रे डिजाइन और फैब्रिक व्रैप्ड फ्रंट के साथ आता है.
ये प्रोजेक्टर देखने में काफी प्रीमियम लगता है. Redmi Projector 4 Pro में 600 ल्यूमेन की ब्राइटनेस मिलती हैं. इसकी मदद से आप दीवार को 120-inch की टीवी में बदल सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे खास स्पेसिफिकेशन्स.
Redmi Projector 4 Pro प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है. इसमें मिनिमलिस्टक फैब्रिक फ्रंट दिया गया है. ये प्रोजेक्टर टेक्स्चर फिनिश के साथ आता है. इसमें Full HD क्वालिटी पर आप कंटेंट देख पाएंगे. ये प्रोजेक्टर 600 ल्यूमेन की ब्राइटनेस के साथ आता है. इसकी मदद से आप 45-inch से 120-inch तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Redmi 15 5G Review: फोन नहीं फैबलेट है, दो दिनों तक चलेगी बैटरी
इसमें MediaTek MT9660 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें ToF ऑटो फोकस और मैन्युअल फोकस मिलता है. प्रोजेक्टर में ही आपको 8W के डुअल स्पीकर मिल जाएंगे. कनेक्टिविटी के लिए आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












