
Realme Narzo 30 4G-5G, Buds Q2, 32-इंच स्मार्ट TV भारत में आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें LIVE
AajTak
Realme Narzo 30, Narzo 30 5G, Smart TV फुल-HD 32-इंच और Buds Q2 को भारत में आज यानी 24 जून को लॉन्च किया जाएगा. दोनों नए रियलमी फोन्स को पिछले महीने भारत से बाहर लॉन्च किया जा चुका है.
Realme Narzo 30, Narzo 30 5G, Smart TV फुल-HD 32-इंच और Buds Q2 को भारत में आज यानी 24 जून को लॉन्च किया जाएगा. दोनों नए रियलमी फोन्स को पिछले महीने भारत से बाहर लॉन्च किया जा चुका है. रियलमी स्मार्ट टीवी फुल-HD 32-इंच को पतले बेजल्स और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ लॉन्च कियाी जाएगा. वहीं, Buds Q2 में एडवांस्ड नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर देखने को मिलेगा. Realme Narzo 30, Narzo 30 5G, Smart TV फुल-HD 32-इंच और Buds Q2 को आज एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग रियलमी इंडिया यूट्यूब चैनल के जरिए की जाएगी. Realme Narzo 30 को मलेशिया में MYR 799 (लगभग 14,200 रुपये) में और Realme Narzo 30 5G को यूरोप में EUR 219 (लगभग 19,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था. इसी तरह Realme Buds Q2 को पाकिस्तान में PKR 5,999 (लगभग 2,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था. इन प्रोडक्ट्स की कीमतें भारत में इन्हीं कीमतों के आसपास हो सकती हैं. फिलहाल 32-इंच टीवी की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










