
Realme GT 8 Pro लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी, इतनी है कीमत
AajTak
Realme ने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस हैं. दोनों ही फोन्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. इनमें आपको 7000mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है. प्रो वेरिएंट में कंपनी ने 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया है. ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास बातें.
Realme GT 8 Pro चीन में लॉन्च हो गया है. इस फोन के साथ ही कंपनी ने Realme GT 8 को भी लॉन्च किया है. ब्रांड का फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें R1 X ग्राफिक्स चिप का इस्तेमाल किया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है.
हैंडसेट में 2K रेज्योलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन IP69+IP68+IP66 रेटिंग के साथ आता है. ब्रांड के दोनों ही फोन्स में अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
Realme GT 8 Pro में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है. ये फोन 6.79-inch के QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 7000 Nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. स्क्रीन 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है.
इसमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है. हालांकि, स्टोरेज टाइप दोनों फोन्स में अलग-अलग हैं. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है. प्रो मॉडल में 120W और 100W की वायर्ड चार्जिंग मिलती है.
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला ऐसा फोन! Realme 15 Pro 5G का बैक पैनल खुद बदलता है कलर, 3 हजार का मिल रहा ऑफ
ऑप्टिक्स की बात करें, तो प्रो मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल लेंस और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. दूसरी तरफ Realme GT 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










