
RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आईपीएल में आज आरसीबी की टक्कर पंजाब किंग्स से, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टक्कर हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबले जीते हैं,
Royal Challengers Bengaluru (RCB) vs Punjab Kings (PBKS) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-34 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर के कंधों पर पंजाब किंग्स की बागडोर है.
मौजूदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक 6 मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों को चार मैचों में जीत मिली. आज जो टीम जीतेगी, वो पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में शामिल हो जाएगी. बेंगलुरु-पंजाब मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि 16 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी थी.
बेंगलुरु vs पंजाब H2H कुल आईपीएल मैच: 33 पंजाब जीता: 17 बेंगलुरु जीता: 16

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











