
RCB बनी दूसरी बार WPL चैम्पियन, विराट कोहली ने स्मृति मंधाना की तारीफ में लिखा भावुक संदेश
AajTak
RCB ने WPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया. विराट कोहली ने जीत के बाद टीम को खास संदेश दिया. IPL और WPL दोनों ट्रॉफी एक साथ जीतने वाली RCB पहली फ्रेंचाइजी बनी.
WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया है. गुरुवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल में RCB महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर न सिर्फ अपना दूसरा WPL खिताब जीता, बल्कि IPL और WPL दोनों ट्रॉफी एक साथ जीतने वाली पहली फ्रेंचाइजी भी बन गई.
इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद RCB के सबसे बड़े चेहरे विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया. कोहली ने कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम की जमकर तारीफ की.
कोहली ने लिखा, फिर से चैम्पियंस, RCB का झंडा ऊंचा रखना, स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस जबरदस्त जीत के लिए बधाई, आप सब इसके हकदार हैं, इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैन्स का स्नेह महसूस करें.
RCB की यह जीत खास इसलिए भी है क्योंकि 2024 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में ही फ्रेंचाइजी का लंबे समय का खिताबी सूखा खत्म हुआ था. इसके बाद 2025 में पुरुष टीम ने भी राजत पाटीदार की कप्तानी में IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा.
वडोदरा में रिकॉर्डों की बरसात
BCA स्टेडियम वडोदरा में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 203 रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार 57 रन जड़े और यह स्कोर WPL फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










