
Ramiz Raja: पीसीबी चीफ रमीज राजा ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर साधा निशाना, बोले- आप इसलिए नीचे गए...
AajTak
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई. भारत के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारतीय टीम पर सवाल खड़े किए हैं. रमीज राजा का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किया, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है.
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही थी और उसने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत दर्ज करके आसानी से सुपर-चार में एंट्री ली. लेकिन सुपर-चार में भारत का मोमेंटम बिगड़ गया और उसे पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों मात खानी पड़ी. इसके चलते भारत का फाइनल में जगह बनाने का सपना अधूरा रह गया.
फैन्स का ख्वाब रह गया अधूरा
भारत के एशिया कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंचने से क्रिकेट फैन्स को काफी निराशा हुई. क्योंकि फैन्स एवं क्रिकेट विशेषज्ञों को लग रहा था कि इस बार भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया. भारत के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारतीय टीम पर सवाल खड़े किए हैं.
क्लिक करें- 'एशिया कप जीतने के लिए है, प्रयोग के लिए नहीं', रोहित-द्रविड़ पर भड़का दिग्गज
रमीज राजा ने श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान रमीज राजा ने भारतीय टीम से जड़े सवालों का भी उत्तर दिया. रमीज राजा का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जरूरत से ज्यादा बदलाव और प्रयोग पर ध्यान दिया जिसका खामियाजा उन्हें ट्रॉफी गंवा कर भुगतना पड़ रहा है.
PAK ने अपना कॉम्बिनेशन बनाए रखा: राजा

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










