
Ramadan 2024: दिल्ली, लखनऊ, भोपाल समेत इन बड़े शहरों में 03 अप्रैल का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
रमजान का पाक महीना अब आखिर की ओर जा रहा है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. बुधवार 3 अप्रैल को 23वां रोजा रखा जाएगा. जानिए देश के बड़े शहरों में सेहरी और इफ्तार का समय.
रमजान इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौंवा महीना कहा गया है. यह महीनों बरकतों और नेमतों से भरपूर होता है. रमजान का महीना अब खत्म होने की ओर पहुंच गया है. रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखने के लिए सुबह सूरज उगने से पहले ही सेहरी खाकर दुआ पढ़ लेते हैं. शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है.
हर शहर में रोजा इफ्तार और सेहरी का समय हो सकता है. जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
दिल्ली- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 47 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 43 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
मुंबई- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 17 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 54 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
लखनऊ- सेहरी खाने का समय 4 बजकर 36 मिनट पर खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 26 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
पटना- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 20 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 08 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










