
Raksha Bandhan Wishes: इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को ये प्यारे Wishes, Messages भेजकर दें शुभकामनाएं!
AajTak
Happy RakshaBandhan 2022: भारत में रक्षा बंधन के त्योहार का काफी महत्व है. इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है और बदले में भाई उसे वचन को साक्षी मनाते हुए तोहफा देता है. इसा साल रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 यानी आज मनाया जा रहा है. अपने भाई या बहन को नीचे दिए हुए विशेष भेजकर शुभकामनाएं दीजिए.
> होगा कोई दूजा, मैं आरती उतार के करू तेरी पूजा मन करता हैं भैया, मैं उड़ के पास तेरे आ जाउ लेके बलैया मैं, तुझ पे वारी वारी जाउ!Happy Raksha bandhan 2022
> कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखीHappy Raksha Bandhan 2022
> बहन के हाथों में भाई का हाथ हैं, ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ ख़ास हैं तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना, तेरा भाई हमेशा तेरे साथ हैं!Happy Raksha Bandhan 2022
> बहन चाहे सिर्फ प्यार–दुलार, नहीं मांगती बड़े उपहार , रिश्ता बने रहे सदियों तक , मिले भाई को खुशियां हज़ार!रक्षाबंधन की बधाई भाई!
> अपनी दुओं में जो, उसका जिक्र करता है, वो भाई है जो ख़ुद से पहले, बहन की फ़िकर करता है!Happy Raksha Bandhan.
> मैं अगले जन्म में विश्वास तो नहीं करता, अगर ऐसा हुआ तो मैं हर जन्म में तुम्हे अपना भाई देखना चाहती हूं।रक्षाबंधन की बधाई भैया!

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







