
Rajasthan Karauli: सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 33 गिरफ्तार, पुलिस बोली- वीडियो से करेंगे पहचान
AajTak
Communal Violence in Rajasthan Karauli: राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस पुलिस अब सख्त हो गई है. पुलिस ने इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बाकी आरोपियों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है.
करौली सांप्रदायिक हिंसा में 33 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. करौली में कैंप कर रहे आईजी पीके खमेसरा ने कहा कि जांच जारी है. यह सही है कि छतों से पत्थर फेंके जाने के बाद भगदड़ मची और दुकानों में आगजनी हुई है. करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सोमवार रात तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ मिलकर शांति की अपील की है. मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम फिर बैठक की जाएगी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक शख्स का इलाज जयपुर में किया जा रहा है जबकि 27 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है. पुलिस के मुताबिक उनके पास वीडियो आए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
संवेदनशील इलाके में क्यों दी शोभायात्रा की इजाजत- मंत्री करौली से आने वाले ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है, लेकिन हालात सुधर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की भी गलती है कि आखिर संवेदनशील इलाके में शोभायात्रा निकालने की इजाजत क्यों दी गई. अगर इजाजत दी भी गई तो पर्याप्त संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात नहीं था. मंत्री ने इसमें पुलिस की भी लापरवाही बताई है. जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपराधी चाहे किसी समुदाय का हो छोड़ा नहीं जाएगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति की वजह से आज राजस्थान में शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा भी नहीं निकाली जा सकती हैं
पुलिस ने बताई हिंसा की कहानी, कैसे हुई शुरुआत? करौली पुलिस के अनुसार नव संवत्सर को मनाने के लिए बाइक रैली मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. देखते ही देखते हिंसा बढ़ गई. उपद्रवियों ने कुछ दुकानें और एक बाइक को भी जला दी. साथ ही कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई है.
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- सीएम गहलोत रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में तुरंत डीजीपी और पुलिस प्रशासन से बातचीत की है. इस मामले में जो भी लोग दोषी है उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. सीएम ने कहा है कि राजस्थान में हमेशा से यह परंपरा रही है या हिंदू,मुस्लिम, सिख, और इसाई आपस में मिल जुल कर रहते हैं. पुलिस तो अपना काम कर ही रही है लेकिन वहां के समाज के बड़े बुजुर्गों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए.
CM गहलोत ने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो कि पूरे समाज को बदनाम करते हैं. साथ ही माहौल को खराब करते हैं. मैंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं. मैं करौली की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







