
Rahul Dravid cast his vote: चप्पल पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचे राहुल द्रविड़, लाइन में लगकर डाला वोट, VIDEO
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में लोकसभा के दूसरे चरण में मतदान किया. राहुल द्रविड़ चप्पल पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचे. वह लाइन में लगे और अपनी बारी का इंतजार किया. उनकी सादगी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. वहीं अनिल कुंबले ने भी मतदान किया.
India Cricket Team head coach Rahul Dravid Voting: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 26 अप्रैल को बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की. इस दौरान राहुल द्रविड़ बेहद सिंपल लुक में नजर आए. वह चप्पल पहनकर पोलिंग बूथ पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया.
द्रविड़ लाइन में लगे अपनी बारी का इंतजार किया और वोटिंग की. उनके इस अंदाज ने एक बड़ा संदेश दिया. वोट देने के बाद द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि बेंगलुरु के लोग वोटिंग करने के लिए बड़ी संख्या में आगे आएंगे.
बेंगलुरु से राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल होगा कि ये वही राहुल द्रविड़ हैं जो टीम इंडिया के हेड कोच हैं. राहुल द्रविड़ का ये वीडियो वोट डालने के वक्त का है, जिसमें वो आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का… pic.twitter.com/D81mUOikBN
राहुल द्रविड़ ने 26 अप्रैल को बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला. वोट देने के बाद राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात की.
द्रविड़ ने कहा- मैंने वोट दिया है, यह हम सभी के लिए अपने लोकतंत्र का पर्व जश्न मनाने और इसमें भाग लेने का मौका है. पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है, व्यवस्थाएं शानदार हैं. मुझे उम्मीद है कि बेंगलुरु मतदान के मामले में एक रिकॉर्ड बनाएगा. हर कोई सामने आना चाहिए, आपको, मीडिया को जनता को एक संदेश भेजना चाहिए ताकि इस पर पर्याप्त चर्चा हो ताकि वे बड़ी संख्या में सामने आ सकें.
Team India coach Rahul Dravid votes in Bengaluru#LokSabhaElections2024 #Phase2Voting #ITVideo | @akshita_n @sagayrajp pic.twitter.com/SF4E2zclqH

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









