
Punjab Kings New Captain Shreyas Iyer: आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स के नए कप्तान का ऐलान... 27 करोड़ी श्रेयस अय्यर को सौंपी कमान
AajTak
Punjab Kings New Captain Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली इस पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी है.
Punjab Kings New Captain Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली इस पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी है.
पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान काफी अलग तरीके से किया है. उन्होंने यह ऐलान टीवी शो बिग बॉस के जरिए किया है. शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने प्रोग्राम के जरिए पंजाब टीम के नए कप्तान का ऐलान किया.
इस शो में सलमान खान के साथ बतौर मेहमान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह नजर आए. उन्होंने शो में काफी मस्ती भी की. बता दें कि इससे पहले बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें यह संकेत दे दिए थे कि सलमान खान पंजाब टीम के नए कप्तान का ऐलान करने वाले हैं. यह सच भी हुआ.
श्रेयस ने पिछली बार कोलकाता को चैम्पियन बनाया
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की थी. उन्होंने शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली KKR टीम को एक दशक के बाद अपना तीसरा IPL खिताब दिलाया था. हालांकि केकेआर ने श्रेयस को रिटेन नहीं किया था.
इसके बाद श्रेयस अय्यर IPL मेगा ऑक्शन में उतरे, जहां पंजाब फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीदा. वहीं फ्रेंचाइजी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि शशांक को 5.5 करोड़ में रिटेन किया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












