
India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Live: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश का खलल... अब तक नहीं हो सका टॉस, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें
AajTak
IND vs PAK U19 Asia Cup Live Updates: दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का मुकाबला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे.
India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Live Score: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के मैच नंबर-5 में आज (14 दिसंबर) भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है. ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में है. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं. वहीं साद बेग पाकिस्तानी टीम के क कप्तान हैं. मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होना था और पहली गेंद 10.30 बजे फेंकी जानी थी. हालांकि बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है.
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर 234 रनों से पराजित किया. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 297 रनों से रौंद दिया था. भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें हैं. 14 साल के वैभव ने यूएई के खिलाफ महज 95 गेंदों पर 171 रन बना दिए थे. एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है. आगामी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप को देखते हुए ये टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है.
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें शामिल हैं. दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा.
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन स्टैंडबाय: राहुल कुमार, जे हेमचूडेशन, आदित्य रावत और बीके किशोर.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











