
'आउट ऑफ रन हूं, लेकिन...', कप्तान सूर्या ने अपनी खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी कोशिश कर रहा
AajTak
कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है. लेकिन कप्तान सूर्या के बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए कप्तान सूर्या को फॉर्म में जल्द लौटना होगा.
भारतीय टीम ने 14 दिसंबर (रविवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 118 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 25 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की लीड ले ली. टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा.
धर्मशाला टी20 मैच में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से निराश किया. सूर्या के पास मैच फिनिश करने का मौका था, लेकिन वो 12 रनों के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. मौजूदा सीरीज में ये लगातार तीसरा मैच था, जिसमें वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.
यह भी पढ़ें: वरुण की मिस्ट्री, गेंदबाजों की केमेस्ट्री और अभिषेक का मैजिक... धर्मशाला में भारत ने ऐसे अफ्रीका को रौंदा
इस साल सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में बेहद निराशाजनक रहा है. इस साल उन्होंने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है और औसत 15 से भी कम रहा है. खासकर आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सूर्या की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है. धर्मशाला टी20 मैच के बाद अपने खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि वह आउट ऑफ रन हैं, लेकिन आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं.
'खेल आपको काफी कुछ सिखाता है...' सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, 'यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. किसी भी सीरीज में आपकी वापसी सबसे ज्यादा मायने रखती है. हमने भी वही किया है. बेसिक्स पर लौटे और वही चीजें दोहराईं, जो हम कटक में कर रहे थे. नतीजे हमारे पक्ष में रहे. चंडीगढ़ में जो मैच हमने खेला, उससे हमें काफी सीख मिली. गेंदबाजों ने आपस में बैठकर बात की, टीम मीटिंग हुई. फिर हम प्रैक्टिस सेशन में आए और कटक वाली चीजों पर ही फोकस किया.'
सूर्यकुमार यादव कहते हैं, 'हमने कुछ अलग या नया करने की कोशिश नहीं की, बल्कि बुनियादी चीजों को ही सबसे अहम माना.जहां तक मेरी फॉर्म की बात है, मैं नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहा हूं. जो भी मेरे कंट्रोल में है, मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं. जब मैच में रन आने होंगे, वे जरूर आएंगे. मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, बल्कि आउट ऑफ रन हूं. धर्मशाला की जीत का हम आनंद लेंगे. फिर कल लखनऊ पहुंचकर बैठेंगे, इस मैच को दोबारा देखेंगे और उस पर चर्चा करेंगे.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











