IND vs SA: धर्मशाला T20 शुभमन गिल के लिए आखिरी चांस? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 2 बदलाव
AajTak
तीसरे टी20I से शुभमन गिल के लिए तीन मैचों का निर्णायक ऑडिशन शुरू हो गया है. खराब फॉर्म के चलते उनकी जगह खतरे में है, जबकि सूर्यकुमार यादव को कप्तान होने के कारण राहत मिल सकती है. टीम मैनेजमेंट की रणनीतिक चूकों, कुलदीप यादव की संभावित अनदेखी और संजू सैमसन की वापसी की चर्चा के बीच धर्मशाला मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम बन गया है.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को धर्मशाला में तीसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल पर सभी की नजर होगी. गिल के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. अगर धर्मशाला में भी गिल का बल्ला खामोश रहता है तो टी20 वर्ल्ड कप (जो छह हफ्ते में शुरू हो रहा है) से पहले भारतीय टीम प्रबंधन ‘प्लान बी’ पर स्विच कर सकता है.
धर्मशाला में होने वाले तीसरे टी20I से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल अचानक गर्म हो गया है. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव और गिल अब सवालों के घेरे में हैं. तीसरे टी20I से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक भारत के पास सिर्फ आठ मैच बचे हैं. ऐसे में आलोचनाओं से घिरे मुख्य कोच गौतम गंभीर दो आउट-ऑफ-फॉर्म शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को एक साथ खिलाने का जोखिम नहीं उठा सकते.
कप्तान होने के नाते सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप तक छूट मिल सकती है, भले ही वह पिछले एक साल से खराब फॉर्म में हों. लेकिन यही छूट शुभमन गिल को नहीं मिलेगी, क्योंकि वह टी20 ओपनर के रूप में पहली पसंद नहीं थे.
यह भी पढ़ें: 'अनुशासन' में अर्शदीप का ब्रेक फेल, गिल का बल्ला गुल, सूर्या अस्त... हार के लिए गंभीर क्या अकेले दोषी?
गिल को करना ही होगा कमाल
गिल को असाधारण प्रदर्शन करना होगा ताकि यह साबित कर सकें कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद संजू सैमसन को बाहर कर गलती नहीं की. ऐसा नहीं होने पर संजू सैमसन की वापसी या फिर 165 की शानदार स्ट्राइक रेट वाले यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड सीरीज में शामिल होना तय माना जा रहा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












