
IND vs SA 3rd T20I Live: धर्मशाला में आज भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
India vs South Africa T20I Live Updates: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. 5 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. पहला मैच भारत ने जीता था. जबकि दूसरे मैच में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. 5 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. पहला मैच भारत ने जीता था. जबकि दूसरे मैच में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी. ऐसे में सीरीज के लिहाज से ये मैच काफी अहम है.
इस मुकाबले की लाइव अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
गिल-सूर्या पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजर भारतीय कप्तान और उपकप्तान पर रहेगी. गिल और सूर्या दोनों का ही टी20 में प्रदर्शन लंबे समय से अच्छा नहीं रहा है. दोनों के बल्ले से इस साल फिफ्टी नहीं आई है. इस सीरीज में सबसे ज्यादा दबाव में शुभमन गिल होंगे. क्योंकि अगर वो इस मैच में भी फ्लॉप रहे तो प्लेइंग इलेवन से उनकी छुट्टी हो सकती है.
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











