
वरुण की मिस्ट्री, गेंदबाजों की केमेस्ट्री और अभिषेक का मैजिक... धर्मशाला में भारत ने ऐसे साउथ अफ्रीका को रौंदा
AajTak
भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया. अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली. जबकि...
धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत 5 मैचों की सीरीज में अब 2-1 से आगे है. ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले अब भारत के पास केवल 7 मैच ही बचे हैं. ऐसे में इस तरह का टीम प्रदर्शन बेहद पॉजिटिव संकेत है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की एकजुटता देखने को मिली.
वरुण की दिखी मिस्ट्री
इस मैच में मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया. वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास उनकी फिरकी का कोई जवाब नहीं दिखा. इस मैच में वरुण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इस मैच में अपने 50 टी20 विकेट पूरे किए. केवल 32 मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. कुलदीप के बाद वो सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
गेंदबाजों की दिखी केमेस्ट्री
भारतीय गेंदबाजी की खास बात ये रही की हर गेंदबाज के खाते में विकेट आया. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. और हर गेंदबाज ने विकेट निकाल कर दिया. अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली. जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











