
IND vs SA: 1000 रन और विकेटों का शतक... हार्दिक पंड्या T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
AajTak
हार्दिक पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और भारत के तीसरे 100 टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हार्दिक अब पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. यह रिकॉर्ड उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि विश्व क्रिकेट में एक खास मुकाम दिलाता है.
अब तक यह कारनामा सिर्फ स्पिन ऑलराउंडरों ने ही हासिल किया था. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000+ रन और 100+ विकेट का डबल पूरा कर चुके हैं. हार्दिक पंड्या इन तीनों के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों में वह इस सूची में अकेले हैं.
100 टी20 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
इसके साथ ही हार्दिक पंड्या भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले तीसरे पुरुष गेंदबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने हासिल की थी. अर्शदीप सिंह के नाम 112 विकेट हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 101 विकेट पूरे किए हैं.
हार्दिक पंड्या की यह उपलब्धि उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाती है. वह निचले क्रम में तेज रन बनाने की काबिलियत रखते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम विकेट भी निकालते हैं.
100 छक्के भी पूरे किए

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











