
U19 Asia Cup: भारत-PAK खिलाड़ियों ने फिर नहीं मिलाया एक-दूसरे से हाथ, क्या ICC लेगा एक्शन?
AajTak
भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप मुकाबले में प्री-मैच हैंडशेक नहीं हुआ, जबकि आईसीसी ने मानक प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद जताई थी. बीसीसीआई ने कहा कि खिलाड़ियों को कोई स्पष्ट निर्देश नहीं थे और जरूरत पड़ने पर रेफरी को सूचित किया जाता.
भारत की अंडर-19 टीम ने रविवार, 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में हुए एशिया कप मुकाबले के दौरान पाकिस्तान अंडर-19 टीम के साथ हाथ मिलाने (हैंडशेक) की परंपरा का पालन नहीं किया. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, जबकि आईसीसी की ओर से दोनों टीमों से मानक प्री-मैच प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किए जाने की खबरें थीं.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी टूर्नामेंट को राजनीति से दूर रखना चाहता था और उम्मीद कर रहा था कि खिलाड़ी खेल भावना के तहत प्रचलित शिष्टाचार का पालन करेंगे.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि खिलाड़ियों को अब तक कोई विशेष निर्देश जारी नहीं किए गए थे, लेकिन बोर्ड ने अपनी स्थिति टीम मैनेजर आनंद दातार तक पहुंचा दी होगी. अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि भारतीय खिलाड़ी हाथ न मिलाने का फैसला करते हैं, तो मैच रेफरी को इसकी सूचना पहले से दे दी जाएगी.
भारत-पाक का विजयी आगाज
भारत और पाकिस्तान—दोनों ने अपने-अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. भारत ने यूएई को हराया, जबकि पाकिस्तान ने मलेशिया पर जीत दर्ज की. चूंकि दोनों टीमों के अपने पूल से आगे बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए टूर्नामेंट में आगे चलकर दोनों के बीच फिर से मुकाबला होने की संभावना है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उस अवसर पर दोनों टीमें हाथ मिलाती हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: India vs Pakistan U19 Asia Cup 2025 Live: पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी जारी, भारतीय गेंदबाजों से धांसू प्रदर्शन की आस

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











