
'डरावना था...', फायरिंग में बाल-बाल बचे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन, सिडनी के बोंडी बीच पर थे मौजूद
AajTak
चश्मदीदों के अनुसार, शाम करीब 6:40 बजे दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी. यह हमला यहूदी समुदाय हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.
एक रेस्टोरेंट में लॉक होना डरावना था... ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बचे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन के शब्द उस खौफनाक मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं, जिसने रविवार शाम पूरी दुनिया को झकझोर दिया. यह हमला यहूदी समुदाय हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में गिने जाने वाले बोंडी बीच पर हुआ यह आतंकी हमला न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है, जहां खेल जगत के सितारे से लेकर आम नागरिक तक, हर कोई इस दहशत का गवाह बना.
माइकल वॉन उस समय बोंडी बीच इलाके में एक रेस्तरां में मौजूद थे, जब अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बोंडी में एक रेस्तरां में लॉक होना डरावना था. अब सुरक्षित घर पहुंच गया हूं. आपातकालीन सेवाओं और उस व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने आतंकवादी का सामना किया. प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.”
वॉन की यह प्रतिक्रिया उस दहशत की गवाही देती है, जिसमें आम नागरिक और पर्यटक फंस गए थे.
वॉन ने अपने पोस्ट में जिस व्यक्ति को धन्यवाद दिया है, उसकी जांबाजी का वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने शूटर को पीछे से दबोच लिया था और उसके हाथ से बंदूक छीन ली थी. इतना ही नहीं, उसने गन शूटर पर तान दी थी.
ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने आतंकी घटना दिया करार

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











