
Pujara-Rahane, Ind Vs Sa: रहाणे-पुजारा का धमाका, टेस्ट में वनडे वाला काउंटर अटैक, बचा लिया करियर?
AajTak
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब दोनों ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. मैच के तीसरे दिन जिस तरह से दोनों ने बल्लेबाजी की है, वह काफी शानदार रही.
Pujara-Rahane, Ind Vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कमाल हो गया है. टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब दोनों ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. मैच के तीसरे दिन जिस तरह से दोनों ने बल्लेबाजी की है, वह काफी शानदार रही. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही तेजी से रन बटोरे, अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. चेतेश्वर पुजारा ने सिर्फ 62 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. पुजारा ने इस पारी में जिस तरह से बैटिंग की है, वह उनके खेल से बिल्कुल अलग है. खास बात ये है कि अपने अर्धशतक में से 40 रन तो पुजारा ने चौकों से ही बटोर लिए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












