
PT Usha IOA President: उड़न परी पीटी उषा को बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय ओलंपिक संघ की बनीं अध्यक्ष
AajTak
महान धाविका पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. पीटी उषा आईओए के 95 साल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहले ओलंपियन हैं. उषा देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक रही हैं और उन्होंने एशियन गेम्स में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते थे. पीटी उषा को इसी साल राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया था.
महान धाविका पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं. IOA चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा 27 नंवबर (रविवार) को समाप्त हो गई. चूंकि अध्यक्ष पद के लिए केवल पीटी उषा ने ही नामांकन भरा था ऐसे में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. देखा जाए तो आईओए के 95 साल के इतिहास में पीटी उषा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली ओलंपियन हैं. इसके साथ ही पीटी उषा महाराजा यादविंदर सिंह के बाद आईओए के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले वाली वह पहली खिलाड़ी हैं. यादविंदर ने 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था और फिर 1938 में आईओए प्रमुख भी बने थे.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी उषा को आईओए का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है. किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, 'पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई. मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी IOA के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं. देश को उन पर गर्व है.'
पीटी उषा के साथ ही टीम के 14 अन्य लोगों ने रविवार विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. 10 तारीख को होने वाले आईओए के चुनाव में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा. कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. आईओए में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के लिए भी चुनाव होंगे. इनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित 'एसओएम' से होंगे. कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे.
एशियन गेम्स में की थी पदकों की बरसात
उषा को 'पय्योली एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है और वह देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं. उषा ने साल 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते. उन्होंने 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण (200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले) पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था. उषा ने 1982 नई दिल्ली एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर में पदक जीते. कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक जीते.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










