
Prithvi Shaw Unsold IPL auction 2025: अर्श से फर्श पर गिरे पृथ्वी शॉ, IPL नीलामी में क्यों नहीं लगी बोली? इनसाइड स्टोरी
AajTak
Prithvi Shaw Unsold in IPL auction 2025: पृथ्वी शॉ जिनकी तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से होती थी, कहा जाता था कि वह भारतीय क्रिकेट के अब अगले सितारे होंगे. इन्हीं शॉ पर आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने दाव नहीं लगाया, आखिर ऐसा क्यों हुआ.
Why Prithvi Shaw Unsold in IPL auction 2025: महान खिलाड़ी और 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से कभी पृथ्वी शॉ की तुलना होती थी. लोग उनको बारे में यह भी कहते थे कि उनके अंदर ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग दोनों की छवि है. उनके टैलेंट को देखते हुए आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने उनको 'अगला सचिन तेंदुलकर' बताया था. यही पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में नहीं खरीदे गए.
जबकि पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में ही अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेल चुके उनके शुभमन गिल, रियान पराग, अर्शदीप सिंह करोड़पति हो चुके हैं. पृथ्वी शॉ का बीती आईपीएल नीलामी में बेस प्राइस महज 75 लाख रुपए था. 9 नवंबर को 25 साल के हुए पृथ्वी शॉ आईपीएल 2022-24 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे, इसके लिए उनको हर सीजन 7.50 करोड़ रुपए मिले. पर इस बार वो खाली हाथ रहे.
Prithvi Shaw needs to go back to basics : Mohammad Kaif 💭 Keep watching the #IPLAuction LIVE on #JioCinema & #StarSports 👇🏻https://t.co/nuBiKyfyEh#TATAIPL #IPLAuctiononJioStar #JioCinemaSports #GooglePayMegaAuctionLive pic.twitter.com/sOLT8K4sob
दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में रह चुके मोहम्मद कैफ ने कहा कि शॉ को दिल्ली ने बहुत सपोर्ट किया. उनको बहुत मौके मिले हैं. लेकिन उन्हें 75 लाख रुपए में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, जो बहुत हैरान करने वाली बात है. वहीं आईपीएल में बतौर कोच करीब 10 साल बिता चुके रिकी पोंटिंग के लंबे अर्से तक दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ रहे. वह पृथ्वी शॉ के ना बिकने पर निराश दिखे. पोंटिंग फिलहाल पंजाब किंग्स टीम के हेड कोच हैं. पोटिंग ने एक लंबा समय दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग के दौरान पृथ्वी शॉ संग गुजारा.
पोटिंग ने कहा- मुझे शॉ के लिए बहुत बुरा लगा, मैं अब भी कहता हूं कि वो सबसे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, जिसके साथ मैंने कभी काम किया है, वह नीलामी में नहीं बिका. पोंटिंग ने कहा बहुत सी IPL टीमें हैं, जो उसे देख रही हैं, लेकिन वह उस स्तर का नहीं खेल रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









