
Prithvi Shaw: बीच सड़क पर बेसबॉल बैट के साथ पृथ्वी शॉ की लड़की से हाथापाई, सामने आया Video
AajTak
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर हुए हमले के मामले में एक वीडियो सामने आया है. पृथ्वी शॉ पर सपना गिल ने मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है...
Prithvi Shaw: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है. एक महिला फैन ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. यह सारा वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल से सामने आया है. जबकि पृथ्वी शॉ की तरफ से कहा गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल के डंडों से हमला किया है. जबकि एक वीडियो में पृथ्वी शॉ डंडा लिए दिख रहे और उनकी लड़की से हाथापाई भी हो रही है.
पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया. फिर आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी. सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
सपना ने लगाया पृथ्वी शॉ पर मारपीट का आरोप
इन 8 लोगों में से सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर नामक दो लोगों की पहचान खुद होटल मैनेजर ने की और पुलिस को बताया. अब इसी मामले में सपना के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, 'सपना के साथ पृथ्वी शॉ ने मारपीट की है. पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा भी दिख रहा है. पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने पहले हमला किया था. सपना अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है. पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जाने की परमिशन नहीं दी है.' बता दें कि पृथ्वी शॉ का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है. सपना गिल इस दौरान पृथ्वी शॉ के हाथ में दिख रहे डंडे को पकड़ी नजर आ रही हैं.
सेल्फी लेने को लेकर हुआ पूरा विवाद

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











