
Prithvi shaw: डोपिंग टेस्ट में फेल, टीम से बाहर और अब हाथापाई... पृथ्वी शॉ का विवादों से रहा नाता
AajTak
टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ फिर सुर्खियों में हैं. मुंबई में उनकी एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से बहस हुई, जिसके बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले भी कई बार शॉ सुर्खियों में रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ विवादों में घिर गए हैं. वह टीम से तो बाहर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते दिन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में फैन के साथ सेल्फी को लेकर छिड़ा विवाद इतना बड़ा हो गया कि इसमें गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई और 8 लोगों पर मुकदमा हो गया. पृथ्वी शो पर इस दौरान हाथापाई का आरोप भी लगा.
दरअसल, मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ मौजूद थे. इसी जगह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल अपने दोस्तों के साथ थीं. वकील के मुताबिक, सपना ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी ली लेकिन जब वह बहुत सारे लोगों के साथ आ गईं तब पृथ्वी ने उन्हें मना किया और यहां पर ही कहासुनी हो गई. इसके बाद बात सड़क पर हाथापाई और गाड़ी का पीछा करने तक आ गई.
पृथ्वी शॉ की ओर से इस मामले में केस दर्ज कराया गया, जिसमें 8 लोगों पर मुकदमा हुआ. सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब पृथ्वी शॉ इस तरह किसी विवाद में पड़े हों, इससे पहले भी वह सुर्खियां बटोर चुके हैं.
क्लिक करें: होटल में सेल्फी, गाड़ी से पीछा और सपना गिल की गिरफ्तारी... पृथ्वी शॉ विवाद की पूरी कहानी
- अभी दो दिन पहले ही वैलेंटाइन डे के मौके पर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम से एक तस्वीर डली थी. जिसमें वह एक्ट्रेस निधि तपाड़िया की ओर किस करते दिख रहे थे, साथ ही कैप्शन में वाइफ भी बताया था. लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने सफाई दी कि वह पोस्ट गलत है, कोई फेक तस्वीर वायरल कर रहा है. - साल 2019 में पृथ्वी शॉ विवादों में आए थे, जब बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया था. उनके कफ सीरप में कुछ ऐसी चीज़ थी, जिसमें वह डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे. तब बोर्ड द्वारा उनपर 8 महीने का बैन लगाया गया था. - साल 2021 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद वह लंबे वक्त तक टीम इंडिया में वापसी का इंतज़ार करते रहे. तब इस तरह की भी खबरें सामने आई थी कि पृथ्वी शॉ का ड्रेसिंग रूम में व्यवहार बेहतर नहीं था. - 23 साल के पृथ्वी शॉ ने काफी कम उम्र में ही सफलता पा ली थी. साल 2013 में उन्होंने मुंबई के एक क्लब मैच में 500 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी. फिर बाद में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. वह टीम इंडिया में भी आए, लेकिन लगातार अंदर-बाहर होते रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









