
Premanand Maharaj: क्या व्यापार का उधार अगले जन्म तक पीछा करता है? जानें प्रेमानंद महाराज का उत्तर
AajTak
Premanand Maharaj: व्यापार में उधार-लेनदेन तो चलता ही रहता है, खासकर सोने-चांदी के व्यवसाय में. लेकिन क्या अधूरा कर्ज मोक्ष की राह में बाधा बन सकता है? भक्त के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा गहन उत्तर दिया.
व्यापार का संसार लेन-देन पर ही टिका है. कभी किसी को उधार देना पड़ता है, तो कभी किसी से लेना भी पड़ता है. यही कारोबार की प्रकृति है. खासकर सोने-चांदी के व्यवसाय में, जहां उधारी का सिलसिला चलता ही रहता है. चाहो या न चाहो, कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बिना उधार के व्यापार पर असर पड़ने लगता है.लेकिन इसी के साथ मन को यह चिंता सताती है कि अगर जीवन के अंत तक कोई लेन-देन बाकी रह गया तो क्या होगा?
यही सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा. उसने कहा कि महाराज जी, राधा रानी की कृपा से सब कुछ है, व्यवसाय अच्छा चलता है, पर उधार-लेनदेन के इस चक्र से मन को शांति नहीं मिलती. सुना है कि अगर किसी का कर्ज बाकी रह गया तो आत्मा को फिर जन्म लेना पड़ता है. ऐसे में भगवत् प्राप्ति कैसे होगी?
बकाया चुकाना कर्तव्य है
महाराज जी ने जवाब देते हुए कहा कि व्यापार में लेन-देन कागजों में लिखा जाता है न? तो फिर यह बात केवल तुम्हारे तक सीमित नहीं है. अगर तुम्हारा परिवार है तो तुम्हारी संतानें भी होंगी, जिनका कर्तव्य है कि तुम्हारे जाने के बाद जो भी बकाया रह गया हो, उसे पूरा करें. प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि इसलिए तो शास्त्रों में कहा गया है कि पिता के ऋण का भुगतान पुत्र करे तो पिता का उद्धार होता है. इसलिए याचना की जाती है कि हमारे संतन हों. संतान का सबसे बड़ा धर्म यही है कि वह अपने माता-पिता के अधूरे कार्य पूरे करे. चाहे वह ऋण का भुगतान हो, या पुण्य का कार्य ही क्यों ना हो.
राधा रानी में रखें श्रद्धा
महाराज जी ने आगे समझाया कि संसार में लेन-देन तो चलता ही रहता है. आज जरुरत है तो किसी से उधार ले लिया, कल कमाकर चुका दिया. इसको लेकर इतना भय करने की आवश्यकता नहीं है. राधा रानी की कृपा में जो श्रद्धा रखेगा, उसका कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा. अगर आपकी संतान अच्छी है, तो वह अपने पिता का ऋण चुका कर न केवल उसका उद्धार करेगी बल्कि यह कार्य भी भगवान की पूजा के समान होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











