
PM मोदी से मिलने पहुंचे उद्धव, कोरोना संकट-मराठा आरक्षण पर बात
AajTak
कोरोना के संकट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज नई दिल्ली में हैं. उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी है, उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी आए हैं.
कोरोना के संकट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज नई दिल्ली में हैं. उद्धव ठाकरे ने यहां प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी रहे. जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से दस मिनट का वक्त भी मांगा है, ताकि वन-टू-वन बात की जा सके. कोरोना का संकट हो या वैक्सीनेशन का मसला, GST कलेक्शन की बात हो या फिर इसके अलावा मराठा आरक्षण पर हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले समेत इस बैठक में कई अन्य मसलों पर बात की जा सकती है. Maharashtra CM Uddhav Thackeray arrives at Delhi's IGI Airport, ahead of his meeting with PM Modi today A delegation of state government led by CM Thackeray & Deputy CM Ajit Pawar will meet PM to discuss issues like Maratha reservation, OBC reservation, and cyclone relief pic.twitter.com/mdVn13OTtS
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










