
Pitru Paksha 2025 Date: 7 या 8 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृ पक्ष? जानें क्या है श्राद्ध की 16 तिथियां
AajTak
Pitru Paksha 2025 Date: पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करके दान धर्म करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ नाराज हो जाएं तो घर की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. यही कारण है कि पितृ पक्ष में पितरों को खुश करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध किए जाते हैं.
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के मुताबिक, हर साल पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होती हैं. पितृ पक्ष के इन 15 दिनों की अवधि में पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए तर्पण जैसा विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं. पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है. इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025, रविवार से शुरू होंगे और इनका समापन 21 सितंबर 2025, रविवार को होगा.
पितृ पक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Significance)
पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा के साथ किए जाने वाले विशेष अनुष्ठान के लिए समर्पित है. इसके अलावा, पितृपक्ष के दौरान मांगलिक कार्य करना भी अशुभ माना जाता है और इस दौरान पितरों का श्राद्ध करना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है.
पितृ पक्ष 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा 7 सितंबर को पड़ रही है और यह देर रात 1 बजकर 41 मिनट शुरू होगी. पूर्णिमा की तिथि का समापन उसी दिन रात 11 बजकर 38 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगा. इस बार पितृ पक्ष 7 सितंबर को शुरू होंगे और 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन होगा.
पितृ पक्ष की सभी महत्वपूर्ण तिथियां

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











