
PBKS vs MI Qualifier 2, IPL 2025: 'श्रेयस ने मैच छीन लिया', हार्दिक पंड्या का छलका दर्द, हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?
AajTak
फाइनल मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द छलक पड़ा. हार्दिक ने पंजाब किंग्स की जीत का क्रेडिट श्रेयस अय्यर को दिया, जिन्होंने नाबाद 87 रन बनाकर मैच मुंबई की पहुंच से पूरी तरह दूर कर दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर-2 मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हरा दिया. 1 जून को (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में पंजाब को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
फाइनल में RCB के साथ होगा मुकाबला
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने फाइनल में एंट्री ले ली, जहां उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. वहीं मुंबई इंडियंस का छठी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
क्वालिफायर-2 मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द छलक पड़ा. हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स की जीत का क्रेडिट श्रेयस अय्यर को दिया, जिन्होंने नाबाद 87 रन बनाकर मैच मुंबई की पहुंच से पूरी तरह दूर कर दिया. हार्दिक पंड्या ने टीम की हार के लिए गेंदबाजों को ही जिम्मेदार ठहराया.
हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा, 'श्रेयस अय्यर ने वाकई शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने चांस लिए. उनके कुछ शॉट्स तो वाकई बेहतरीन थे. उनकी बल्लेबाजी यूनिट को पूरा श्रेय जाता है. उन्होंने सच में बेहतरीन बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि यह औसत स्कोर था, लेकिन हमें गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी, खासकर ऐसे बड़े मैच में.'
हार्दिक पंड्या कहते हैं, 'हम अपनी योजनाओं को उस तरह अंजाम नहीं दे पाए, जैसा हम चाहते थे. यह पिच की बात नहीं थी. यह बात थी कि सही लेंथ पर गेंदबाजी की जाए और सही मौके पर सही गेंदबाज को लाया जाए. अगर हम इसमें बेहतर होते, तो शायद नतीजा कुछ और होता. पीछे मुड़कर देखें तो चीजें अलग हो सकती थीं. हमें हमेशा भरोसा होता है कि अगर 18 गेंद भी बची हों, तो जस्सी (बुमराह) कुछ खास कर सकते हैं. इस मैच में बस वैसा नहीं हो पाया.'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










