
Paush Maas 2024: पौष माह में आएंगे ये सभी प्रमुख त्योहार, नोट कर लें सही डेट और तारीख
AajTak
Paush Month 2024: इस साल पौष का महीना 16 दिसंबर 2024 से लेकर 14 जनवरी 2025 तक रहने वाला है. ये हिंदू कैलेंडर का 10वां महीना होता है. पौष के महीने में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.
Paush Maas 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष के बाद पौष का महीना आता है. ये हिंदू कैलेंडर का 10वां महीना होता है. पौष के महीने में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस महीने में सूर्य देव की उपासना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. श्राद्धकर्म और पिंडदान के लिए भी पौष का महीना बहुत उत्तम माना जाता है. इस साल पौष का महीना 16 दिसंबर 2024 यानी आज से शुरू हो चुका है और 13 जनवरी 2025 तक यह मास रहने वाला है.
पौष मास के उपाय
सुबह के समय जल्दी उठें और उगते हुए भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें तथा तीन परिक्रमा करें. नारंगी और लाल रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें. रविवार के दिन सुबह के समय तांबे के बर्तन/गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें. अपने माता पिता के चरण स्पर्श रोज करें. भोजपत्र पर तीन बार गायत्री मंत्र लाल चंदन से लिखकर अपने पर्स में रखें. लाल चंदन की माला से गायत्री मंत्र का सूर्य के समक्ष जाप करें.
पौष माह में आने वाले त्योहार
16 दिसंबर 2024- पौष मास प्रारंभ, धनु संक्रांति, खरमास शुरू
18 दिसंबर 2024- संकष्टी गणेश चतुर्थी, गुरु घासीदास जयंती, महाराजा छत्रसाल दिवस

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










