
Patiala: ड्रग मामले में अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया से सात घंटे तक पूछताछ! जमानत पर हैं बाहर
AajTak
बिक्रम सिंह मजीठिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआईटी प्रमुख इस महीने सेवानिवृत्त हो जाएंगे और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुद एसआईटी का नेतृत्व करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह 'आमने-सामने पूछताछ' के लिए तैयार हैं.
Punjab Drugs Case 2021: पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली दल (Akali Dal) के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) सोमवार को 2013 एनडीपीएस मामले में एडीजीपी लखविंदर सिंह चिन्ना की अध्यक्षता वाली पंजाब पुलिस एसआईटी के सामने पेश हुए. जहां उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजे तक चली.
मजीठिया के समर्थकों ने उनसे की जा रही पूछताछ को राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया और पंजाब की आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बिक्रम सिंह मजीठिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआईटी प्रमुख इस महीने सेवानिवृत्त हो जाएंगे और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुद एसआईटी का नेतृत्व करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह 'आमने-सामने पूछताछ' के लिए तैयार हैं.
मजीठिया ने कहा, "यह शहीदों का सप्ताह है. केवल शेरों को ही पिंजरे में डाला जा सकता है. अगर मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तो मुझे डर नहीं है." अकाली दल नेता ने कहा कि अगर पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई सबूत है तो उसे अदालत में पेश किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा "इस केस को दो साल पूरे होने जा रहे हैं. अगर कुछ नहीं था तो मुझे दोबारा क्यों बुलाया गया. दरअसल, मैंने भगवंत मान के खिलाफ बोला है इसलिए मुझे बुलाया गया है. मैं किसी से नहीं डरता."
अकाली दल नेता मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें कमजोर नेता न समझें क्योंकि वह हर चीज का सामना करने के लिए तैयार हैं. मजीठिया ने कहा, "आप पूरी ताकत लगा सकते हैं लेकिन एजेंसियों और पुलिस का दुरुपयोग करके मुझे दबाना आसान नहीं होगा."
आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया को दिसंबर 2021 में दर्ज की गई एफआईआर नंबर 2 में नामजद किया गया था. यह मुकदमा कांग्रेस शासन के दौरान स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन, जांच ब्यूरो, मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था.
मजीठिया के अलावा, तीन और लोगों का नाम भी एफआईआर में शामिल है, जिनमें अमरिंदर सिंह छेना उर्फ लाडी छेना, सतप्रीत सिंह सत्ता और परमिंदर सिंह पिंडी शामिल हैं. पुलिस ने अभी तक तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जो कनाडाई नागरिक हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







