
Paryushan Parv 2024: जैन धर्म का महापर्व पर्युषण शुरू, व्रत-तप-साधना से होगी आत्मशुद्धि
AajTak
Paryushan Parv 2024: श्री जैन श्वेतांबर धर्मावलंबियों का आठ दिवसीय महापर्व पर्युषण 31 अगस्त से शुरू हो चुका है. लेकिन स्थानकवासियों के लिए पर्युषण पर्व 1 सितंबर यानी आज से प्रारंभ हो रहा है. जैन धर्म के इस त्योहार को पर्वों का राजा कहा जाता है.
Paryushan Parv 2024: दिगंबर जैन समाज का महापर्व पर्युषण पर्व 31 अगस्त 2024 से हो चुका है, जो 8 सितंबर तक चलने वाला है. श्री जैन श्वेतांबर धर्मावलंबियों का आठ दिवसीय महापर्व पर्युषण 31 अगस्त से शुरू हो चुका है. लेकिन स्थानकवासियों के लिए पर्युषण पर्व 1 सितंबर यानी आज से प्रारंभ हो रहा है. जैन धर्म के इस त्योहार को पर्वों का राजा कहा जाता है. यह पर्व भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत 'अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो' की राह पर चलना सिखाता है और मोक्ष के द्वार खोलता है.
दिगंबर जैन समाज के लोग पयुर्षण के त्योहार को दशलक्षण पर्व भी कहते हैं. इस महापर्व में पूरे 10 दिन का उपवास रखा जाता है. इसमें उपासक दस दिन तक अपने व्यवहार और कर्मों को ध्यान में रखकर कार्य करता है. उपवास के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग नियम और कर्म निर्धारित किए गए हैं.
पहले दिन- पहले दिन कोशिश की जाती है कि इंसान अपन अंदर क्रोध का भाव न पैदा होने दे. अगर ऐसा भाव मन में आए भी तो उसे विनम्रता से शांत कर दे.
दूसरे दिन- अपने व्यवहार में मिठास और शुद्धता लाने का प्रयास किया जाता है. इस दौरान आप मन में किसी के लिए घृणा नहीं रख सकते.
तीसरे दिन- इस दिन आप जो सोच लेतें है उस पर अमल करके उसे सफल अंजाम देना आवश्यक है. यानी आपने जो कहा है उसे पूर्ण करना जरूरी है.
चौथे दिन- इस दिन कोशिश की जाती है कि आप कम बोलें, लेकिन अच्छा बोलें, सच बोलें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










