
Paris Olympics Security: 45 हजार पुलिसवाले, शार्पशूटर और राफेल जेट... भारतीय फोर्स भी पेरिस ओलंपिक में तैनात
AajTak
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे. इसकी सुरक्षा के लिए भारत ने भी इंडियन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और स्पेशल कमांडो को भेजा है. एक डॉग स्क्वॉड को भी भेजा है, जो हर खतरे से निपटने में महारत रखते हैं. यह बात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.
Paris Olympics Security: पेरिस ओलंपिक का आगाज इसी हफ्ते 26 जुलाई को होगा. यह गेम्स 11 अगस्त तक चलेंगे. दुनियाभर के तमाम देश के एथलीट्स ओलंपिक में मेडल के लिए जुनूनी खेल दिखाने को तैयार हैं. ऐसे में ओलंपिक के दौरान पेरिस में सुरक्षा व्यवस्थाएं भी तगड़ी की गई हैं. भारत से भी फोर्स को भेजा गया है, जो वहां तैनात हैं.
बता दें कि फ्रांस में 100 साल बाद ओलंपिक हो रहे हैं. पेरिस तीसरी बा ओलंपिक की मेजबानी करने वाला लंदन के बाद दूसरा शहर होगा. ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरिस को छावनी में तब्दील कर दिया है. लगभग हर देश ने अपनी फोर्स यहां मदद के लिए भेजी है. 40 देशों ने कुल 1900 पुलिसकर्मी भेजे हैं.
ओलंपिक में सुरक्षा करेंगे भारतीय डॉग स्क्वॉड
भारत ने भी इंडियन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और स्पेशल कमांडो को भेजा है. एक डॉग स्क्वॉड को भी भेजा है, जो हर खतरे से निपटने में महारत रखते हैं. यह बात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.
पेरिस ओलंपिक में कुल 10 हजार 500 एथलीट हिस्सा लेंगे. इनके अलावा लाखों की संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है. यही वजह भी है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार पेरिस में सबसे ज्यादा फौजी तैनात किए गए. यहां इस समय हर जगह बंदूकधारी पुलिसवाले और फौजी ही नजर आ रहे हैं.
30 मिनट में कहीं भी पहुंच सकती है फोर्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









