
Pakistan vs Netherlands Live Score: नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी जारी, बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल
AajTak
PAK vs NED, T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है, क्योंकि दोपहर के समय भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में DLS नियम अहम भूमिका निभा सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज यानी शनिवार से हो रहा है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मैच कोलंबो में हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच के बायकॉट का ऐलान किया है. ऐसे में उसे आगे का सफर जारी रखने के लिए हर मुकाबला जीतना ही होगा. वहीं, नीदरलैंड उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी. नीदरलैंड की बैटिंग जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
कोलंबो का मौसम कैसा है?
कोलंबो में मौसम इस मुकाबले में बड़ी बाधा बन सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच तेज बारिश की संभावना है, जो मैच पर सीधा असर डाल सकती है. अगर खेल में किसी भी तरह की रुकावट आती है, तो DLS नियम अहम भूमिका निभाएगा.
खासतौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए हालात और मुश्किल हो सकते हैं. इससे पहले से ही दबाव वाले मुकाबले में एक नया ट्विस्ट जुड़ जाएगा. पाकिस्तान इस हालात से अच्छी तरह वाकिफ है. इसी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ उसका वॉर्म-अप मैच बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







