
Pakistan vs Canada Match Highlights: पाकिस्तान के लिए पहली खुशखबरी... इस वर्ल्ड कप में जीता पहला मैच, सुपर-8 की उम्मीद बरकरार
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम शुरुआती 2 हार के बाद तीसरे मैच में जीत का खाता खोल लिया है. पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में कनाडा को करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान की अब सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं.
Pakistan vs Canada Match Highlights: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पहली खुशखबरी सामने आई है. मंगलवार (11 जून) को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.
इस जीत के साथ पाकिस्तान की अब सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं. बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए थे. अब तीसरे मैच में जीत का खाता खोला है.
सुपर-8 के लिए पाकिस्तान का समीकरण
पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है.
सुपर-8 में एंट्री के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले गंवा दे. यदि अमेरिकी टीम के अगले दोनों मैचों में से कोई भी मुकाबला बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा.
कनाडाई जॉनसन ने जमाई फिफ्टी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









